सुगौली: भारी बारिश से टिकुलिया के पास पुलिया ध्वस्त, आवागमन ठप

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के भटहां–हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर स्थित टिकुलिया के समीप की पुलिया भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गई है। पुलिया के टूटने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। शुक्रवार की देर रात से हुई लगातार वर्षा के कारण पहले पुलिया के किनारों पर मिट्टी का कटाव शुरू हुआ, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरी पुलिया टूटकर ध्वस्त हो गई। पुलिया टूटने के साथ ही सड़क के दोनों ओर भी कटाव तेज हो गया है, जिससे वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद हो गया है। इस मार्ग से सुगौली ....

Oct 5, 2025 - 15:48
Oct 5, 2025 - 16:24
 0  30
सुगौली: भारी बारिश से टिकुलिया के पास पुलिया ध्वस्त, आवागमन ठप

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के भटहां–हरसिद्धि मुख्य मार्ग पर स्थित टिकुलिया के समीप की पुलिया भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गई है। पुलिया के टूटने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। शुक्रवार की देर रात से हुई लगातार वर्षा के कारण पहले पुलिया के किनारों पर मिट्टी का कटाव शुरू हुआ, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरी पुलिया टूटकर ध्वस्त हो गई।

 पुलिया टूटने के साथ ही सड़क के दोनों ओर भी कटाव तेज हो गया है, जिससे वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद हो गया है। इस मार्ग से सुगौली से हरसिद्धि जाने वाले लोगों को अब दो किलोमीटर से अधिक का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों,मरीजों और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय यह रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय ग्रामीण फिरमत देवी,नंदलाल माझी,बुधिया देवी आदि ने बताया कि पुलिया के टूटने से गांव के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पहले जहां लोग कुछ ही मिनटों में हरसिद्धि पहुंच जाते थे, अब उन्हें घंटों का सफर तय करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत इस पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया चुनचुन सिंह,उपप्रमुख प्रतिनिधि शम्भू साह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुलिया भटहां, टिकुलिया और हरसिद्धि के बीच संपर्क का एकमात्र रास्ता थी।

इसके ध्वस्त हो जाने से तीनों क्षेत्रों के लोगों की आवागमन व्यवस्था ठप हो गई है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने और सड़क को चलने योग्य बनाने की अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोगों का कहना है कि यह पुलिया लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, लेकिन विभाग ने इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। अब जब यह पूरी तरह टूट गई है, तो प्रशासन को तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0