सुगौली: प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को अधिकांश पंचायतों में प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया था, वहीं नगर क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को धूमधाम एवं पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। नगर में हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजे ......

Oct 5, 2025 - 15:51
Oct 5, 2025 - 16:26
 0  13
सुगौली: प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
सुगौली: प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शुक्रवार को अधिकांश पंचायतों में प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया था, वहीं नगर क्षेत्र की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को धूमधाम एवं पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। नगर में हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजे और सुसज्जित झांकियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता की प्रतिमा के विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह भक्तों ने माता की विदाई में ढोल-नगाड़ों के साथ भावभीनी विदाई दी।

नदी घाटों तक शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। पुलिस-प्रशासन की सख्त निगरानी में प्रतिमाओं का विसर्जन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सिकरहना नदी में किया गया। वहीं पुलिस निरीक्षक अशोक पांडे, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मुस्तैद रहें। थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि विसर्जन को लेकर पूर्व से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नगर के बाबा जयराम दास मार्केट स्थित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन रविवार को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ ने बताया कि सुबह 10 बजे से ही देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर पर सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके बाद दोपहर तक माता की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई देते हुए सिकरहना नदी में विसर्जित किया गया। वहीं पंचायत क्षेत्रों की प्रतिमाओं का विसर्जन भी थाना अध्यक्ष अनीश कुमार एवं पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुरक्षा घेरे में सम्पन्न कराया गया।

कई पंचायतों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान मुस्तैदी से डटे रहे। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और आयोजन समिति के सहयोग से प्रतिमा विसर्जन का यह धार्मिक पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा। मौके पर पूजा समिति के सदस्य सहित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0