सुगौली: लोजपा (रामविलास) की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजदेव पासवान ने रविवार को सुगौली स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन और पार्टी की नीतियों-सिद्धांतों को आम जनता तक पहुँ......

Sep 14, 2025 - 15:53
Sep 14, 2025 - 17:21
 0  6
सुगौली:  लोजपा (रामविलास) की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर
सुगौली:  लोजपा (रामविलास) की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजदेव पासवान ने रविवार को सुगौली स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं गतिशील बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन और पार्टी की नीतियों-सिद्धांतों को आम जनता तक पहुँचाना जरूरी है, ताकि समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सके। जिला अध्यक्ष ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कमिटी गठन पर विशेष बल देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर काम करने और एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकमत से पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय के नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के सुगौली प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान ने की। बैठक में मनप्रीत ठाकुर, आलोक श्रीवास्तव, संतोष सराफ, टिंकू मिश्र, प्रदीप पासवान, रमेश सराफ, अंशु कुमार, सुभम कुमार, जिशान वाजिद, बंटी पटेल, रेहान सेख सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का भरोसा जताया। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में लोजपा (रामविलास) को और मजबूती मिलेगी तथा एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने में सुगौली की भूमिका अहम साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0