सुगौली: युवा एकता T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की धूम, खेल मैदान में उमड़ा जनसैलाब

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के धनही महादेव टोला स्थित महारानी जानकी कुवर स्टेडियम में शनिवार को युवा एकता T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने पूरे इलाके का माहौल खेलमय बना दिया। टूर्नामेंट का नेतृत्व युवा एकता संघ के अध्यक्ष बलदेव मिश्रा ने किया, जिनकी देखरेख में कार्यक्रम पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में सहयोगी के रू.....

Sep 14, 2025 - 17:19
Updated: 10 months ago
0 16
सुगौली: युवा एकता T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की धूम, खेल मैदान में उमड़ा जनसैलाब

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के धनही महादेव टोला स्थित महारानी जानकी कुवर स्टेडियम में शनिवार को युवा एकता T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने पूरे इलाके का माहौल खेलमय बना दिया। टूर्नामेंट का नेतृत्व युवा एकता संघ के अध्यक्ष बलदेव मिश्रा ने किया, जिनकी देखरेख में कार्यक्रम पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में सहयोगी के रूप में संघ के संरक्षक सुमन मिश्रा, अधिवक्ता परमात्मा सहनी और राजीव मिश्रा की अहम भूमिका रही। टूर्नामेंट का उद्घाटन एआईएमआईएम नेता सैयद गाजी मक्शूद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी एकजुटता और समाज में भाईचारे की भावना प्रबल होती है।"कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों, खेल प्रेमियों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मैदान के चारों ओर दर्शक खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए उत्साहपूर्वक ताली बजाते और नारों के साथ ऊर्जा भरते दिखाई दिए।पहला मैच रहा रोमांचक उद्घाटन के बाद खेले गए पहले मैच में डीके 11 पहाड़पुर और रामगढ़वा 11 की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़पुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। जवाब में रामगढ़वा की टीम मैदान पर संघर्ष करती नजर आई और 104 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार पहाड़पुर की टीम ने 44 रन से शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हर चौके-छक्के पर दर्शक तालियों से मैदान गूंजा उठता था। खासकर युवा दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया।आयोजकों ने दिया संदेश युवा एकता संघ के अध्यक्ष बलदेव मिश्रा ने कहा,इस तरह के टूर्नामेंट का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि युवाओं की छिपी प्रतिभा को सामने लाना है। खेल से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार होता है।"उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि यह टूर्नामेंट 16 सितंबर तक चलेगा,जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की दर्जनों टीमें हिस्सा लेंगी और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।स्थानीय लोगों की सराहना टूर्नामेंट में मौजूद ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से गांव-क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और भविष्य में बड़े स्तर पर खिलाड़ी निकलकर सामने आएंगे। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि दर्शकों के मन में भी खेल के प्रति उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User