सुगौली: सुगौली विधानसभा में सुर्खियों में सुनिल सिंह – जनता का विश्वास, बदलाव की उम्मीद
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सुगौली विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी सुनिल सिंह इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और समाजसेवी छवि के कारण वे आमजन की पंक्ति में अलग पहचान बना चुके हैं। शुरू से ही पार्टी को मजबूत करने और समाज के दबे-कुचले तबके की आवाज बनकर खड़े होने वाले सुनिल सिंह आज हर वर्ग के लोगों.......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सुगौली विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी सुनिल सिंह इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं। अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और समाजसेवी छवि के कारण वे आमजन की पंक्ति में अलग पहचान बना चुके हैं। शुरू से ही पार्टी को मजबूत करने और समाज के दबे-कुचले तबके की आवाज बनकर खड़े होने वाले सुनिल सिंह आज हर वर्ग के लोगों से गहरे जुड़ाव रखते हैं। उनका कहना है कि राजनीति उनके लिए सत्ता का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। इसलिए क्षेत्र की जनता उन्हें नेता नहीं बल्कि अपने "बेटे" के रूप में देखती है। ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर क्षेत्र तक उनके संपर्क और कार्यशैली की चर्चा है।बड़े-बुजुर्गों का उन्हें आशीर्वाद प्राप्त है, वहीं युवा वर्ग में सुनिल सिंह प्रेरणा का प्रतीक बनते जा रहे हैं। श्री सिंह का स्पष्ट कहना है कि अगर पार्टी उन्हें विधानसभा में नेतृत्व का अवसर देती है तो क्षेत्र का कायाकल्प करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। वे वादा करते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक गरीबों तक आसानी से पहुंचेगा। शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर ठोस पहल होगी।भ्रष्टाचारियों पर कड़ी लगाम लगाई जाएगी। सुगौली को विकास की नई तस्वीर दी जाएगी। जनता की नजरों में सुनिल सिंह आज केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि उम्मीदों का पर्याय बनते जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0