सुगौली : विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना ही लक्ष्य, पूर्व एमएलसी सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और मंत्री विजय चौधरी से आशीर्वाद प्राप्त कर जनसंपर्क यात्रा को किया तेज
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सतीश कुमार इन दिनों सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पिछले एक माह से लगातार वे क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति प्राप्त कर ही इस अभियान में लगे हुए हैं। सतीश कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौ.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सतीश कुमार इन दिनों सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पिछले एक माह से लगातार वे क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अनुमति प्राप्त कर ही इस अभियान में लगे हुए हैं। सतीश कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सुगौली विधानसभा को अपनी कर्मभूमि मानते हुए एक बार फिर विकास यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सुगौली क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है, जिसे दूर करने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना है। आजादी के 70 वर्षों के बाद भी कई गांव अब तक विकास की रोशनी से दूर हैं। सतीश कुमार ने कहा कि वे ग्रामीण परिवेश को शहरी सुविधा युक्त बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे गली-गली पक्की सड़कों का निर्माण, सामुदायिक भवन और पार्क की स्थापना,स्वच्छ जल की व्यवस्था, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की मजबूती जैसे मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल कर चुके हैं। सतीश कुमार ने कहा, यह क्षेत्र मेरी राजनीतिक जमीन है। मैंने सुगौली की धरती को प्रणाम कर इसे अपनी कर्मभूमि के रूप में स्वीकार किया है। अब मेरा संकल्प है कि मैं सुगौली विधानसभा को विकसित विधानसभा की श्रेणी में शामिल कर एक नया इतिहास रचूंगा।" गौरतलब है कि सतीश कुमार पूर्व में भी बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका एक मजबूत जनाधार रहा है। अब एक बार फिर वे सक्रिय रूप से सुगौली की राजनीति में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)