सुगौली : रक्षाबंधन एवं महावीरी झंडा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सदर एसडीओ ने दिया दिशानिर्देश 

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: रक्षाबंधन एवं महावीरी झंडा को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक  की गई। नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से निकलने ......

Aug 03, 2025 - 14:28
0 9
सुगौली : रक्षाबंधन एवं महावीरी झंडा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सदर एसडीओ ने दिया दिशानिर्देश 

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: रक्षाबंधन एवं महावीरी झंडा को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक  की गई। नगर पंचायत व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से निकलने वाली महाबीरी झण्डा को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक को सबोधित करते हुए सदर एसडीओ श्वेता भारती ने डीजे को लेकर सख्त हिदायत दी। उन्होने सभी लाईसेंसधारी को शांतिपूर्ण महौल मे महाबीरी झंडा निकालने तथा डीजे नही रखने तथा घातक हथियार नही रखने को निर्देश दिया। बैठक को संबोधित करते  हुए  कहा कि आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल मे अखाड़े निकालने एवं अपनी शांति की परंपरा को कायम रखे। उन्होंने डीजे पर पूरी तरह पाबंदी की बात कही। मौके पर मौजूद सभी लाइंसेसधारियों से संबंधित अखाड़े के संबंध में जानकारी लिया एव आवश्यक निर्देश भी दिया।

डीएसपी दीलीप कुमार ने कहा कि नियम का पालन सबको करना है। दिए गए निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय व थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह मौजूद रहें। मौके पर धर्मेन्द्र नायक,विकास शर्मा, नुरूलहोदा कुरैशी,अशोक सोनी, अनिरुद्ध सिंह,अरविंद यादव,श्याम शर्मा, सरपंच ओमप्रकाश सिंह,रवि पासवान, मो.अकरम,मुन्ना लाल प्रसाद,अंकुर चौधरी,ओमप्रकाश शर्मा,मो. साबिर, मो.ऐनुल,राजा सिंह,विटू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User