तुरकौलिया प्रखण्ड के शिक्षकों की हड़ताल 61 वें दिन जारी।

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  1

तुरकौलिया:-- प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर 61 वें दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी है।प्रखंड के शिक्षक बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के आह्वान पर नियमित रूप से आज भी अपनी हड़ताल पर डटे हुए है।

इसको लेकर शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ,संयुक्त सचिव मो रागिब इकबल ने संयुक्त रूप से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार तरह तरह से शिक्षकों को डराने धमकाने के लिए शिक्षा विभाग के तरफ से अनेक फरमान जारी हो र औरही हैं।परंतु सरकार के पत्र शिक्षक डरने वाले नहीं है।

जो शिक्षक हड़ताल में नहीं थे वे भी अब हड़ताल में शामिल होने लगे हैं। सरकार अपनी हठधर्मिता समाप्त कर हड़ताली शिक्षकों के ऊपर दमनात्मक कार्रवाई वापस ले। हड़ताल अवधि का समंजन कर वेतन भुगतान करें एवं शिक्षकों की जो न्यायोचित मांग, समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, पुरानी पेंशन तुरंत मानकर हड़ताल को तोड़वाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0