तुरकौलिया:--बैंकों में रुपये लेन देन के समय उपभोक्ताओं के द्वारा नही किया जा रहा है सोशल डिस्टेंस मेंटेन।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

तुरकौलिया:--देश में लागू लॉक डाउन की स्थिति में बैंकों में पहुंचने वाले लोगों के द्वारा सोशल डिसटेन्स बिल्कुल मेंटेन नही किया जा रहा है।हालांकि आपसी दूरी बनाकर रखने के लिए जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को इससे होने वाली हानी के बारे में  बार-बार बताया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोगों में काफी लापरवाही देखी जा रही है।

इसका नजारा माधोपुर इलाहाबाद बैंक में गुरुवार को देखने को मिला।जहां बैंक खुलने के पहले हीं लोग भीड़ की शक्ल में नजर आए।जो फिलवक्त लॉक डाउन की ऐसी स्थिति हमारे जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।जमा होने वाली भीड़ के बारे में बैंक अधिकारी अशोक जयसवाल ने बताया कि समझाने पर भी लोग नही मानते है। पुलिस भी रोजाना आकर समझाती है जैसे हीं पुलिस जाती है लोग फिर से जमा हो जाते है।

लेन देन को लेकर बैंक के अंदर चार - पांच लोगों को हीं बुलाया जाता है।बैंकों में अचानक जमा होने वाली भीड़ के बारे में यह सुना जा रहा है कि जनधन या अन्य सरकारी योजनाओं मे आयी रुपये जल्दी नही निकाले गए तो फिर वापस चला जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User