सीतामढ़ी :-18 साल से कम उम्र के बच्चे को किसी तरह के काम में लगाना अपराध,होगी कार्यवाही

May 30, 2025 - 06:56
0 7
सीतामढ़ी :-18 साल से कम उम्र के बच्चे को किसी तरह के काम में लगाना अपराध,होगी कार्यवाही

-- श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने चलाया जागरूकता अभियान,

-- सरकारी योजनाओं की लोगों को दी गई जानकारी,

सागर कुमार, चम्पारण टुडे ""सीतामढ़ी ब्यूरो""

सीतामढ़ी :- जिला श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गए। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से  लोगों को किया गया जागरूक। इस बाबत बनौल पंचायत में एक कार्यक्रम के दौरान मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर यादव महादलित मोहल्ले में जागरूकता अभियान में शामिल हुए, इसकी जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विष्णुधारा शर्मा बताते हैं कि 18 साल से कम आयु के बच्चे से किसी भी तरह के कार्य  करवाना कानून अपराध है। अगर ऐसा करते हैं पकड़े जाते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को जागरुक करते हुए कामगार मजदूर को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य बताया गया। रजिस्ट्रेशन करने के बाद श्रम संसाधन विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा मिलने वाली लाभ सभी को देने की बात कही गई। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव गांव में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक दलित बस्ती बनौल पंचायत बोखड़ा प्रखण्ड सीतामढ़ी जिला श्रम संसाधन विभाग संचालित योजना का प्रचार प्रसार एवं जागरूकता नाटक मंडली के द्वारा की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User