सीतामढ़ी :- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन योजना के तहत प्रमुख ज्योतिंगलिंग के दर्शन के साथ श्री साईं दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु यात्री

Aug 06, 2026 - 20:37
0 0

सागर कुमार, चंपारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन योजना के तहत आगामी 01 सितंबर को एक विशेष ट्रेन यात्रा शुरू की जाएगी, जिसमें यात्रियों को प्रमुख ज्योर्तिलिंगों और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। यह ट्रेन विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रही है, और इसमें यात्रियों को उज्जैन (महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग) शिरडी (साई दर्शन) नासिक (त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग) छत्रपति संभाजीनगर (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग) एवं एल्लोरा गुफाएं का दर्शन कराया जाएगा। 

यह यात्रा 08 रात 09 दिनों तक चलेगी और यात्रियों को इन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन का अवसर मिलेगा। ट्रेन यात्रा रक्सौल से शुरू होगी जो बैरगनिया होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान, ट्रेन में एक बोगी विशेष रूप से पूजा-पाठ और भजन कीर्तन के लिए समर्पित होगीं इस दौरान श्रद्धालु यात्रियों को धार्मिक अनुभव मिल सके। इस बोगी में सभी आवश्यक पूजा सामग्री और भजन कीर्तन के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि यात्रियों का धार्मिक अनुभव और भी समृद्ध हो सके। पर्यटन के प्रमुख संजीव कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 550 यात्रियों की यात्रा करने की व्यवस्था की गई है। यात्रियो के लिए स्लीपर क्लास के अलावा थ्री ऐसी और टू एसी क्लास की सेवाएं उपलब्ध कराई गई है, बतादें स्लीपर क्लास में कुल 380 यात्री, थ्री ऐसी में कुल 140 यात्री तथा टू एसी में मात्र 40 यात्री ही सफ़र करेंगे। 

रेलवे द्वारा एक विशेष ऑफर भी यात्रियों को दिया गया है। अगर कोई श्रद्धालु यात्री अगर दस व्यक्ति के ग्रुप लेकर एक साथ निकलते है तो उन्हें उक्त दस यात्रियों को प्रति व्यक्ति 750/- रुपये की छूट मिलेगी। जो सभी क्लास के लिए निम्न है। 

श्रेणी - इकॉनमी क्लास ,,प्रति यात्री किराया - 18160/- ,, सुविधाएँ - स्लीपर क्लास रेल यात्रा, नॉन-एसी होटल ठहराव, ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, नॉन-एसी वाहनों से दर्शनीय स्थल भ्रमण । 

श्रेणी - स्टैंडर्ड क्लास,, प्रति यात्री किराया - 32550/- ,, सुविधाएँ - 3 एसी रेल यात्रा, एसी होटल ठहराव, ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, एसी वाहनों से दर्शनीय स्थल भ्रमण। 

श्रेणी - कम्फर्ट क्लास,, प्रति यात्री किराया - 39425/- सुविधाएँ - 2 एसी रेल यात्रा, एसी होटल ठहराव, ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, एसी वाहनों से दर्शनीय स्थल भ्रमण। ताकि यात्रियों को धार्मिक स्थलों पर यात्रा में कोई परेशानी न हो। 

क्या कहते है अधिकारी :-

 प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य प्रवेक्षक प्रयटन विभाग के अधिकारी संजीव कुमार के साथ पर्वेक्षक क्षेत्रीय कार्यालय पटना से पहुंचे राजीव रंजन कुमार ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे ने एक नई पहल की जा रही है, जिसका उद्देश्य रेलवे के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस यात्रा से न केवल यात्रियों को धार्मिक स्थलों का दर्शन होगा, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के बारे में और भी जानने का मौका मिलेगा। इस योजना से भारत के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन के लिए एक नई राह खुलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User