सीतामढ़ी :- मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, पार्किंग संचालक ने बताया निराधार; जांच की मांग तेज, अधिकारी ने दिये जांच के आदेश
सागर कुमार, चंपारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो व ई-रिक्शा पार्किंग में कथित अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ ने पार्किंग संचालक पर मनमानी शुल्क वसूली, दुर्व्यवहार और बदहाल व्यवस्था का आरोप लगाते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), समस्तीपुर को आवेदन किया था। उसके बाद लगातार कई लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पार्किंग प्रबंधन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
लोगो ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पार्किंग में जलजमाव, साफ-सफाई की कमी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके बावजूद पार्किंग का संचालन कर रहे सृष्टि इंटरप्राइजेज द्वारा चालकों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले चार्जिंग के लिए 30 रुपये लिए जाते थे, जबकि अब 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। विरोध करने पर अपने परिजन को स्टेशन छोड़ने पहुंचे लोगो के साथ स्टैंड संचालक के लोगो द्वारा गाली-गलौज और मारपीट तक की शिकायतें सामने आ रही हैं।
जिसको लेकर 30 जून 026 को आशिक अली, पिता- सलाउद्दीन, ग्राम सीतामढी, नगर निगम, वार्ड नं0 28, द्वारा मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को आवेदन देकर ऑटो व ई- रिक्शा पार्किंग द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वही स्थानीय नगर निगम सीतामढ़ी निवासी जलालुदीन द्वारा 02 जुलाई 026 को पार्किंग इंचार्ज द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए, अपर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर मंडल के अलावा मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर मंडल, स्टेशन अधीक्षक सीतामढ़ी को एक साथ आवेदन देकर ऑटो स्टैंड इंचार्ज द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
वही मामले को लेकर स्थानीय कांटा चौक निवाड़ी राहुल सिंह, द्वारा 6 जुलाई 026 को सृष्टि इंटरप्राइजेज के सीतामढ़ी अभिकर्ता पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर मंडल,, अपर मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर मंडल तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर मंडल को एक साथ आवेदन देकर ऑटो स्टैंड इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग किया है।
उन्होंने बताया कि डीआरएम को दिए गए ज्ञापन में कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने, पार्किंग व्यवस्था में सुधार करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
पार्किंग प्रबंधन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद :-
मामले को लेकर रेलवे स्टेशन टेंपो स्टैंड के पेटी कंडेक्टर धीरज कुमार उर्फ सुबोध कुमार ने पूछे जाने पर कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। पार्किंग में निर्धारित नियमों के अनुसार ही शुल्क लिया जाता है और किसी भी चालक के साथ या स्थानीय निजी वाहन मालिकों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।
मामले की संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रशासन द्वारा फीडबैक दी गई है। जिसमे बताया गया है कि ....
प्रिय महोदय, आपको जिस परेशानी का सामना करना पड़ा है, उसके लिए मुझे गहरा खेद है। आपकी शिकायत पर विचार किया गया है। मैंने आपकी शिकायत के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए आपकी शिकायत सी. एस./एस. एम. आई. और डी. सी. आई./एस. एम. आई. को भेज दी है। हम आगे गुणवत्ता आश्वासन और सुधार के लिए आपकी मूल्यवान प्रतिक्रिया का भी अनुरोध करते हैं। रेल हेल्प का उपयोग करने के लिए धन्यवाद।
क्या कहते है स्थानीय जांच में जुट अधिकारी :-
मामले को लेकर पूछे जाने पर स्थानीय वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार तथा वाणिज्य निरीक्षक मदन कुमार ने बताया की मामले की जांच करते हुए विभाग को रिपोर्ट समित कर दिया गया है। एक सवाल पर उन्होंने बताया कि जांच सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए तथ्यों के आधार पर किया गया है। जो गोपनीय है उसे संबंधित विभाग को सौंपा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)