राज्यसभा चुनाव : हरिवंश एंव रामनाथ ठाकुर दोबारा जाएंगे राज्यसभा, जेडीयू ने किया ऐलान।

Mar 30, 2025 - 16:57
0 6

*हरिवंश और रामनाथ ठाकुर दोबारा जाएंगे राज्यसभा, जेडीयू ने किया एलान*

 

जेडीयू ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. जेडीयू ने राज्यसभा के लिए हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा भेजने का फैसला किया है.सीएम नीतीश कुमार ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. दरअसल हरिवंश फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं और अगर पार्टी उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए नहीं भेजती तो जेडीयू के हाथ से उपसभापति की कुर्सी निकल जाती.बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू ने अपने अति पिछड़ा वोट बैंक को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाया है. इस लिहाज से रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है.पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे. कहकशां परवीन को जेडीयू भले ही राज्यसभा नहीं भेजी पाई हो लेकिन उन्हें भी आगे एडजस्ट करने का भरोसा दिया गया है. माना जा रहा है कि विधान परिषद में कहकशां परवीन को जगह दी जा सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User