सीतामढ़ी :- रसोई घर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल घर में रखे अनाजों का हुआ नुकसान
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(चोरौत) :- थाना क्षेत्र के यदुपट्टी दुर्गा मंदिर के समीप वार्ड संख्या 07 के बगीचे में बबलू ठाकुर के छतदार मकान के उपर अफरा तफरी का माहौल उस समय कायम हो गया जब घर के रसोई घर में आग लगने की बात निकल कर आई। बुधवार की दोपहर जब परिवार के लोग खाना बनाकर नीचे चले आए तो कुछ देर के बाद रसोई घर में आग की लपेटे उठने लगी। मोहल्ले के दहाउर मंडल ने आग की लपेटे देखकर चिल्लाते हुए अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। बगल के शादी में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर दिया गया। लोगों ने एकता दिखाते हुए अपने-अपने घरों से जल पात्र लेकर दौरे। जिससेआग पर काबू पा लिया गया। जबकि आसपास के घर फूस-पुआल के थे। एक बड़ी घटना होने से बची।इस घटना में दो क्विंटल अनाज गेहूं का नुकसान हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0