पूर्वी चम्पारण : घोड़ासहन एमओ पर अनुसूचित जाति /जनजाति थाने में हुआ केस दर्ज

Mar 30, 2025 - 16:57
 0  3

पूर्वी चम्पारण

राशन के लिए डीलर के पास गए अनुसूचित जनजाति व्यक्ति के साथ मारपीट मामले में एमओ व डीलर समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी पीड़ित व्यक्ति द्वारा दर्ज कराया गया है। मामले को लेकर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के चम्पापुर कोइरिया निवासी इंद्रजीत ठाकुर ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना मोतिहारी में घोड़ासहन एमओ राजीव कुमार, गांव के डीलर रामाकांत प्रसाद व डीलर के तीनों पुत्र पवन कुमार, आलोक कुमार व अर्जुन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पिछले 8 दिनों से दौड़ लगाने के बाद डीलर के द्वारा रविवार को राशन के लिए बुलाया गया था। रविवार को जब राशन के लिए डीलर के पास अन्य ग्रामीणों के साथ गया तो डीलर ने बोला अभी एमओ साहब आये है। वही एमओ ने अपशब्द का प्रयोग करते कहा कि अभी रुको राशन बाद में मिल जाएगा। जिसके बाद मेरे साथ राशन लेने आये अन्य ग्रामीणों ने एमओ को ऊंची आवाज में बोलने लगे। जिसके बाद एमओ कुमार ने मुझे गाली देते धक्का दे दिया और डीलर व उनके तीनो पुत्रो ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद मैं वहां गिर गया और अर्धबेहोश हो गया। वही आरोप लगाते बताया कि एमओ के मिलीभगत से डीलर द्वारा दो दो माह का राशन गायब कर दिया जाता है। पर्व त्योहार के मौके पर ही कभी कभार राशन का वितरण मनमाने तरीके से किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0