उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने रामगढ़वा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की
आमोदेई में लॉकडाउन में असहाय भूखे लोगों को मुफ्त में भोजन खिलाने के लिए मंडल अध्यक्ष को मिला धन्यवाद एवं सभी प्रमंडल अध्यक्षों को गरीब लोगों को भोजन खिलाने की कही बात: डिप्टी सीएम
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा प्रखंड मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से दूरभाष पर वार्ता की है ।
उन्होंने बताया कि दोनों मंत्रियों से रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में डीडीटी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने की बात की गई। उन्होंने बताया कि डीडीटी और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसके चलते कई प्रकार की महामारी के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
कोरोना वायरस भी इसी के कारण फैल रहा है। इन्होंने सभी पंचायतों में जहां पर बाहर से आए हुए लोग ठहरे हुए हैं उनमें सैनिटाइजर वह मास्क दिलाने की भी मांग की है। मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने इनकी बात को मान ली है तथा आश्वासन दिया है कि सभी मुखिया को पांच-पांच लाख रूपयें बिहार सरकार कोष से दिया जाएगा ताकि इससे अपने-अपने पंचायतों में लॉकडाउन में उपर्युक्त सामानों की व्यवस्था कर सकें।
वही मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जबसे मंडल अध्यक्ष पद मिला है तब से सौभाग्य की बाते है पहली बार बिहार डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री जी से दूरभाष पर वार्ता की गई। जिसमें आमोदेई में श्री कुशवाहा द्वारा द्बारा लॉकडाउन में भूखे लोगो का मुफ्त में भोजन खबर की जानकारी पर दोनों मंत्रियों ने धन्यवाद व हार्दिक शुभकामनाएं दी इसके साथ ही अन्य मण्डल अध्यक्षों को भी इस तरह के कार्यों को करने के लिए जागरूक करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)