रामगढ़वा : लॉकडाउन के मद्देनजर पलनवा थानाध्यक्ष ने महादलित बस्ती में वितरण किया खाद्य सामग्री
सभी सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधि इस आपदा की घड़ी में आयें आगे : पलनवा थानाध्यक्ष
एम० कुमार, रामगढ़वा।
कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन में लोगों के बीच आवश्यक सामग्रियों को लोगों के बीच वितरण को लेकर पलनवा पुलिस ने आगे आया है।
वही पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इनकी सोंच लोगों के बीच विश्वास जगाना है।इसके अंतर्गत शुक्रवार को रामगढ़वा प्रखंड के पलनवा थाना क्षेत्र के जैतापुर पंचायत के सुखी सेमरा महादलित बस्ती में महादलित परिवारों के बीच खाधान्न व स्वच्छता के लिए डिटवल साबुन का वितरण किया गया।
इन्होंने बताया कि इस महामारी से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि स्तरख रहने की जरूरत है।इन्होंने सभी लोगों से कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि एक मीटर की दूरी बना कर रहे आगर कोई वेक्ति दुशरे देशों से या अन्य राज्यों से आ रहा है उसको तुरंत चेकब करा लेना चाहिए।इन्होंने कहा कि ज्यादा जरूरत पर ही घर से निकलें नहीं तो घर पर ही रहे लॉक डाउन का पालन करें।
इन्होंने तमाम सामाजिक लोगों से आपदा की इस घड़ी में आगे आने का आह्वान किया है व कहा कि थाना क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों के लिए इस आपदा की घड़ी में वे हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। मौके पर एएसआई कृष्ण यादव ,विजय कुमार ,सैफ जवान पुलिस बल समाजीक कार्यकर्ता व इत्यादि लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0