मेरी जब तक जिंदगी रहेगी कोई भूखा नहीं रहेगा: अनिकेत
मोतिहारीl जीव रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म हैl जहां कोरोना वायरस को लेकर पूरा विश्व में दहशत में है lसभी देश इससे बचने के लिए रास्ता ढूंढ रहे हैं l तो वही भारत सरकार के द्वारा जनता कर्फ्यू के साथ-साथ लक डाउन किया गया हैl जनता इस लॉक डाउन में कमजोर लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैl इस महामारी में गरीबों के लिए भगवान बने हैं अनिकेतl जो एक संगठन बिहार नवयुग सेना की संस्थापक अध्यक्ष हैंl अपनी पूरी टीम के साथ गरीबों का आवश्यकता पुण कर रहे हैंl लगातार 10 दिनों से लगभग 1200 लोगों को खाना के साथ-साथ सेंटराइज, मास्क , दवा का वितरण के साथ-साथ डरने की नहीं सतर्क रहने की सलाह भी दे रहे हैंl वही संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने बताया कि शुक्रवार को पंडित उगम पांडे गेट के आसपास एक औरत को जल्दी रोटी खाने की सूचना जैसे ही मिली मेरा दिल पसीज गयाl मैंने तुरंत उपलब्ध फल, बिस्कुट उस औरत के पास उपलब्ध करायाl कोई भी परिस्थिति या स्थिति हो पेट यह नहीं समझता है l
खाना सबको चाहिए lमेरे द्वारा उन सभी आवश्यक लोगों को खाना दिया जा रहा हैl जब तक मेरी सांसे हैं तब तक मैं किसी को भूखा नहीं रहने दूंगा lवही बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुन्ना सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री के साथ साथ खाना देना हम लोगों की संस्था की प्रथम प्राथमिकता हैl हर गरीब को खाना तथा आवश्यक सामग्री देने का मुख्य उद्देश्य है कि वह हमेशा यह नहीं समझे कि हम गरीब हैं ,इसलिए भूखे हैंl इंसानियत के नाते हम लोग सभी लोगों की सेवा कर रहे हैंl साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी प्रखंड अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब तक लॉक डाउन है l
जरूरतमंद लोगों को सहयोग सेवा करना ही हम लोगों का कर्तव्य हैl इस जन सेवा में प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह, आनंद राठौर ,बृजेश पांडे, संदीप यादव ,सूरज शाह, अभिषेक पांडे ,राजकुमार साह ,अमित शाह, सहित कार्यकर्ता इस मुहिम में भाग ले रहे हैंl वही छतौनी थाना अध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने कहा कि डरने की बात नहीं हैl सतर्क रहने की बात हैl डिस्टेंसिंग बनाए हुए रखें lकेंद्र सरकार ,बिहार सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन भी काफी सजग है lलोगों में जागरूकता होना काफी आवश्यक है lजब विशेष जरूरी ना हो तो घर से बाहर नहीं निकले l
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)