पूर्वी चम्पारण : उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोला पकड़िया बना कोरोनटाईन सेंटर, रह रहे 22 मजदूर
बनकटवा, पूर्वी चंपारण।
।। विद्यालय बना कोरोनटाईन सेंटर ।।
पूरा शहर लॉक डाउन है, पूरा देश कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। जिसको लेकर शहर से गांव तक कोरोनटाइन सेंटर बनाया गया है। पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड अवस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गोला पकड़िया को भी कोरोनटाइन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। हाल ही में दिल्ली से 6 लुधियाना से 1 अमृतसर से 2 व नेपाल के काठमांडू से 10 लोग वापस आए हैं। इन कुल 22 लोगों को 11 दिनों के लिए यहां रखा गया है। स्थानीय मुखिया द्वारा इन लोगों के खाने-पीने सहित अन्य जरूरी की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। वही इन लोगों का स्वास्थ्य जांच भी करा दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0