सारण : रोटरी क्लब छपरा ने लॉक डाउन में योद्धा बने हॉकर के बीच सेनिटाइजर राहत सामग्री का किया वितरण

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

रोटरी क्लब छपरा ने लॉक डाउन में योद्धा बने हॉकर के बीच सेनिटाइजर राहत सामग्री बितरण किया

पनालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा। रोटरी क्लब छपरा द्वारा करोना योद्धा बने अखबार के हौकर के बीच राहत और सैनिटाइजर का वितरण किया गया जिसमें रोटरी क्लब छपरा के सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह के साथ रोटेरियन सुनील राय भी शामिल हुए। इस मौके पर 50 से अधिक हाकरो को राहत सामग्री देकर उन्हें उत्साहित किया गया। रोटरी सदस्य सुनील राय ने बताया कि ये सभी हाकर इस विपरीत परिस्थितियों में भी अखबार बांटकर समाज की मदद कर रहे हैं लिहाजा रोटरी क्लब ने निर्णय लिया था कि इन हॉकरों को मदद किया जाए जिससे उनकी समस्याएं कुछ कम हो।सचिव रोटेरियन अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अखबार बांटते समय ये पूरी तरह सेनीटाइज रहे इसके लिए इन्हें सेनीटाइजर भी दिया जा रहा है ताकि इन्हें अखबार बांटने में कोई दिक्कत ना हों हो। सैनिटाइजर रोटेरियन नवनीत कुमार के सौजन्य से दिया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता माही सिंह कन्हैया कुमार उपेंद्र राय सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User