इस महामारी के दौरान हजारों गरीब परिवारों के सहारा बने उदय जायसवाल
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक सह दिव्यांग संघ के अध्यक्ष उदय जयसवाल एक योद्धा की तरह असहाय गरीबो की मदद में जुटे हुए है।इस दौरान उनके द्वारा हजारों गरीब परिवारो के बीच राशन सामग्री आदि का वितरण किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने इस महादानव रूपी कोरोना वायरस से लड़ने में अखबार बांट कर अहम भूमिका निभाने वाले हॉकरो रामकृपाल साह केसरी, महावीर प्रसाद, रामविनय कुमार, जटाशंकर राय, लव कुमार, विनोद कुमार, संतोष कुमार, फिरोज मियां, विनय केशरी व कृष्णा कुमार को गुरुवार को शहर स्थित अपने प्रतिष्ठान कोजी स्वीट्स के परिसर में राशन सामग्री, मास्क आदि का वितरण कर इस संकट की घड़ी में अहम भूमिका निभाई है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ के अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े अखबार बांटने वाले हॉकर भी है जो हमतक सुबह सवेरे देश-दुनिया की खबरें तो पहुंचता है।साथ ही ऐसी आपदा के समय मे अफवाहों से दूर तथ्यात्मक जानकारी देकर सभी को जागरूक करने का भी काम करता है।ऐसे मुश्किल समय मे प्रशासन को लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में कठिनाई होती है ऐसे में अखबार के माध्यम से लोगो को ऐसी विषम परिस्थितियों से निपटने का हौसला देते है।उन्होंने कहा कि इस दौर में अखबार बांटने वाले हॉकर भी डॉक्टर व नर्स की तरह किसी योद्धा से कम नही है।
हॉकर अपनी भूमिका को समझ भी रहे है इसलिए वे इस कठिन समय मे भी निरन्तरता के साथ अपने काम को अंजाम दे रहे है।मौके पर एजेंसी संचालक मनोज कुमार, समाजसेवी अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0