तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत में जमीनी विवाद में हुई मारपीट ,वार्ड सदस्य सहित पिता पुत्र हुए घायल।

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  1

तुरकौलिया:-- थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत के बैरिया डी ह  गांव में जमीनी विवाद में मारपीट हो गई। जिसमे वार्ड सदस्य अभिनन्दन कुमार सहित दो लोग घायल हो गए।घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया। इसको लेकर पीड़ित के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।

थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार वार्ड सदस्य अपने पिता के साथ अपनी एक झोंपड़ी ठीक करवा रहे थे तभी उनके आधा दर्जन पड़ोसी आए और उनलोगो के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया और उनके पास के हजारों रुपए छीन लिए।

घटना को लेकर बिहारी राय, दयानन्द राय सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया गया है।थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच -पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0