पीडीएस दुकान का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।
रक्सौल : जन वितरण प्रणाली में अनाज वितरण में अनाज लेने को लेकर सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए। जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग टूटता दिखा व अनाज लेने को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। यह घटना शहर के वार्ड संख्या 1 स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान की है। सैकड़ो की संख्या में लोग पीडीएस दूकान पर जमा हो गये थे।
मिली जानकारी के अनुसार लोगों को खबर मिली थी कि बिना राशन कार्ड के ही आधार कार्ड के साथ जिनका नाम राशन कार्ड में नहीं है, उनको भी राशन मिल रहा है। इसके बाद भीड़ जमा हो गयी थी। राशन वितरण दूकान पर हंगामे की खबर के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के लिए जब अधिकारी पहुंचे तो स्थानीय कुछ लोगों ने दूकानदार पर अनियमितता की शिकायत भी की।
समाजसेवी ओम कुमार साह, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार साह, मुन्नी खातून सहित कई लोगो ने यह आरोप लगाया कि राशन प्रत्येक यूनिक 5 किलो देना था जो डीलर के द्वारा 1 किलो दिया जा रहा है व वार्ड में कई लोगो को अनाज नही दिया गया है। जांच अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर पीडीएस दूकान की जांच की और राशन का स्टॉक भी मिलाया। अधिकारियो के पहुंचने पर स्थिती सामान्य हुयी।
प्रभारी एमओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोगों के शिकायत की जांच की जा रही है। वहीं पीडीएस दूकानदार चंदा देवी ने बताया कि अधिक भीड़ हो जाने के कारण हंगामे की स्थिती हो गयी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0