घोड़ासहन में चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा राहत सामग्री का किया गया वितरण
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन में जरूरतमंदो के बीच सहायता बांटने में घोड़ासहन चैम्बर ऑफ कॉमर्स भी सक्रिय भूमिका में दिख रहा है। चैम्बर द्वारा जरूरतमंदो के बीच राहत सामग्री वितरण का कार्य शुरू किया जा चुका है।जंहा रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।
चैम्बर के अध्य्क्ष संजय मनपसंद ने बताया कि चैम्बर के आह्वान पर सदस्यों के योगदान से इस कार्यक्रम का कुशलापूर्वक संचालन किया जा रहा है,राहत सामग्री बांटने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इस लॉकडाउन के अवधि में कोई भूखे न रहे, वही वितरण सामग्री में चावल, आटा, दाल, तेल, नमक, सोयबड़ी, साबुन, इत्यादि चीजे दी जा रही है ।
यह कार्यक्रम अभी लगातार चलेगा, इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने एवं सामग्री वितरण में नंद किशोर जयसवल, विष्णु गाड़िया, अमित जयसवल,नवनीत कुमार सहित आदि लोगो का योगदान सराहनीय है ।
चैम्बर के अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी चैम्बर सदस्यों तथा वितरण में सहयोग के लिए सभी लोगो के प्रति आभार जताया है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)