एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल ने पीएम केयर फण्ड में दिया दो लाख का दान

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

रक्सौल।अनिल कुमार। कोरोना महामारी से निपटने के लिए एसआरपी मेमोरियल अस्पताल ने सहायता राशि दी है। अस्पताल के संस्थापक रामाशीष प्रसाद के मार्गदर्शन पर काम करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री केयर फंड में 2 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रूपये की राशि डोनेट किया गया है।

युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर राजीव कुमार की उपस्थिती में उक्त राशी का चेक सौंपा गया। रामाशीष प्रसाद के पौत्र आकाश गुप्ता व पौत्री अंशिका गुप्ता के द्वारा उक्त राशी का चेक सौंपा गया। अस्पताल के निदेशक डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा अस्पताल सरकार के साथ है। इसलिए एक छोटा सहयोग किया गया है।

आवश्यकता हुयी तो देश की सरकार के साथ अस्पताल प्रबंधन खड़ा रहेगा। मौके पर डॉ पीसी मांझी, डॉ एस के मिश्रा, संजय कुमार गुप्ता, पवन कुमार कुशवाहा, मार्था गुरूंग, रक्षा रेग्मी, गीताजंली कुमारी, प्रवीण कुमार, पियुष कुमार, मुकेश कुमार, अजंली कुमारी, सोनू कुमार सहित अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User