सुगौली के करमावा में चोरी करते एक व्यक्ति पकड़ाया,भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

सुगौली:-- थाना क्षेत्र के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के करमवा गांव में ग्रामीणों ने एक चोर को घर में घुस ताला तोड़ते पकड़ पुलिस के हवाले किया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमवा में विन्देश्वरी पटेल के घर में एक व्यक्ति घुसकर चोरी करने के नियत से पेटी खोल रहा था।

उसके द्वारा सामान को ढूढ़ने के कारण आवाज हुई,जिसे परिजनों ने सुना और शोरगुल करने लगे। लोगों ने घर के अंदर पेटी खोलते एक व्यक्ति को धर दबोचा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार को दी।

सूचना मिलते पुलिस बल करमवा पहुंचने पर ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्ति की पहचान रामगढ़वा थाना के दुबे टोला सतपिपरा के बिरजू के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति पर केस कर उसको न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User