किसान के आंखों के सामने एकत्र की हुई गेहूं की फसल जलकर राख

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

किसान के आंखों के सामने एकत्र की हुई गेहूं की फसल जलकर राख।। 
एकत्र की हुई पचासी बोधा गेहूं जलकर राख भीड़ बना रहा मूकदर्शक।।
 रामजी कुमार 
पूसा (समस्तीपुर)
 प्रखंड स्थित धोबगामा पंचायत के मलिकौर गांव (उ°टोला°)के किसान  रामसागर राय, जिनके गेहूँ की एकत्र की हुई फसल जोकि थरेसिंग के लिए एक खेत में एकत्रित किया हुआ था । 20 अप्रैल की देर शाम करीब 9:00 से 10:00 के बीच में एकाएक आग लग गई जिसकी आहट पाकर आसपास के किसानों व ग्रामवासी मौके पर पहुंचे किन्तु तब तक आग पूरे टीले में इस प्रकार लगी हुई पाई गई मानों चारो ओर से लगाई गई हो । लोगो ने दमकल-विभाग-अग्निशमन अधिकारियों को फ़ोन पे सूचना दी किन्तु उनके आने से पूर्व ही सम्पूर्ण फसल जल कर खाक हो गई । इस घटना को देखकर न केवल किसान व उनके परिवार बल्कि उपस्थित सभी लोग बड़े आहत व दुखी हैं। किसान का रो-रोकर हाल बेहाल है। ज्ञातव्य हो कि इस समय जहां पूरे देश में  करोना वायरस को लेकर लॉक डाउन की वजह से किसानों के नगदी आमदनी का स्रोत बिल्कुल बंद हो चुका है दूध और हरी सब्जी बाजार न जाने के कारण किसान पहले से ही काफी प्रभावित है इस दुख की घड़ी में मजदूर ना मिलने के कारण किसान ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के द्वारा ही गेहूं की कटनी बड़ी मशक्कत से कर एकत्रित किए थे। किसान के आंखों के सामने उनकी सारी मेहनत मिनटों में खाक हो गई। लोगों ने प्रभावित किसान से विपत्ति के इस समय मे साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User