रामगढ़वा : भाजपा ने अपने घरों पर पार्टी झंडा लगाकर मनाया 10 वें स्थापना दिवस
मंडल अध्यक्ष ने चार बूथों पर मनाया भाजपा स्थापना दिवस
एम० कुमार, रामगढ़वा।
भारतीय जनता पार्टी के 10 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह् सांसद डॉ संजय जयसवाल व सुगौली विधायक रामचन्द्र सहनी ने रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाईयां दी।इन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हसीन।
उक्त बातों की जानकारी देते हुएं प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा व जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत ने बताया कि भाजपा को इस बात का गर्व है कि यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह इस पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं की ही बदौलत सम्भव हो सका है।
वही कुशवाहा ने कहा कि बूथ केन्द्र सं० 36,38,10,12 और अपने नीजी आवास पर स्थापना दिवस मनाया और पार्टी का झंडा खुब लहराया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय,बुथ व अपने आवास पर भाजपा का झंडा आरोहित किया।
वही कुशवाहा ने कहा कि स्थापना दिवस पर आमोदेई में लॉकडाउन में लगातार चल रहे भोजन में संध्याकालीन समय मिष्ठान का भोजन की व्यवस्था किया गया हैं।
वही विधायक प्रतिनिधि अरविन्द कुमार पांडेय,जिला मंत्री विजयेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह,महामंत्री अभय गुप्ता,विरेन्द्र प्रसाद, शशिभूषण सिंह,महिला मोर्चा पुष्पा राज,रविंद्र सिंह,प्रमोद सिंह,धिरज कु० गुप्ता,दिलीप गुप्ता,इत्यादि ने भी अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0