रामगढ़वा में विभिन्न जगहो पर बाहर से घर वापस लौट रहें 30 लोगो को मेडिकल टीम द्बारा किया गया जांच, मिला निगेटिव
एम० कुमार, रामगढ़वा।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगे कैम्प सोमवार को चम्पापुर पंचायत में मुखिया जायदा खातून के प्रतिनिधि शमशुल जोहा अंसारी की अध्यक्षता में बाहर से घर वापस लौटे लोगों का मेडिकल टीम के द्वारा स्क्रीनिंग किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में स्क्रीनिंग का कार्य मनना गांव और रविवार को भी पखनहियां गांव में किया गया जिसमें बाहर से घर लौटे लगभग 30 लोगों की मेडिकल टीम सदस्यों द्बारा किये गये थर्मल टेस्टिंग की गई व यात्रा विवरणी ली गई।वही डॉ० प्रहस्त कुमार ने बताया कि जांच में निगेटिव मिला।
इस मौके थानाध्यक्ष संजय पाठक पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ,कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ प्रहस्त कुमार व मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)