बैरगनिया पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में दस मोटरसाइकिल को किया जब्त

Mar 30, 2025 - 16:57
0 1


बैरगनिया (सीतामढ़ी) संपूर्ण लॉक डाउन के बावजूद सड़क पर बेवजह चला रहे बाइक सवारों से स्थानीय पुलिस ने जुर्माना वसूल किया है।थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जमुआ चौक, नगर के पटेल चौक व सीतामढ़ी से पूर्वी चंपारण जिले को जोड़ने वाली सड़क के फुलवरिया घाट पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिसमें 10 दोपहिया वाहनों को बेवजह घूमने वालोंं व लॉक डाउन के पालन न करने वाले व्यक्तियों के वाहन अपने कब्जे में लिया और सात वाहनों से फिलहाल ₹7000 की जुर्माना राशि वसूल की जा चुकी है। जिसको लेकर नगर में दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा ने बताया कि फिलहाल इन सभी दोपहिया वाहन चालकों को जुर्माना वसूली कर फिलहाल छोड़ दी गई है, परंतु अगली बार दोहराने पर वाहन जप्त कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User