सारण :Team Plant Lovers ने शहर के 32 घरों में ज़रूरतमंद लोगो में किया राशन वितरण

Mar 30, 2025 - 16:57
0 2

Plant Lovers  द्वारा दहियावां ,पूर्वी दहियावां, राहत रोड समेत नई बाजार हॉस्पिटल चौक में रिक्शा चालक ,ठेला चालक एवं मजदूरों के लगभग 32 घरों में 1 सप्ताह के राशन के रूप में आटा ,चावल ,दाल,नमक,आलू ,प्याज़ और तेल का वितरण किया गया लॉकडाउन के कारण वे न तो रिक्शा चला पा रहे हैं,  न तो ठेला चला पा रहे हैं और ना ही महिलाए दूसरों के घरों में काम करने जा पा रही हैं। इन सबों के कारण उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है। Plant lovers के सदस्य और उनके मित्रों ने सभी की मदद करने की ठानी और अपने पॉकेट मनी से उन्हें मदद करने के लिए आगे आये। इस अवसर पर अली राशिद,तौसीफ अहमद, मोदस्सिर,मोहम्मद यासिर, कमाल ,आदिल खान आदि सदस्यों ने अपनी भूमिका निभाई । उन्होंने वैश्विक महामारी के दौरान आम लोगों से अपने घरों में रहने की अपील भी की और उन्हें समझाया भी।

Pannalal Kumar, Saran

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User