सारण : भारतीय जनता पार्टी के कमल चिन्ह वाला झंडा फहराकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया 10वीं स्थापना दिवस

Mar 30, 2025 - 16:57
 0  0

आज 6 अप्रैल 2020 को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानपूर्वक पार्टी की स्थापना मे महत्त्वपूर्ण भूमिका रखने वाले डा• श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं• दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर तथा भारतीय जनता पार्टी के कमल चिन्ह वाला झंडा फहराकर बड़े हर्षोल्लास के साथ 10वीं स्थापना दिवस मनाया गया।
इस दौरान कोरोना के संकट को देखते हुए समाजिक दूरी का ख्याल रखा गया।
झंडोतोलन एवं फूल अर्पित करने के उपरांत मढौरा के भाजपा नेता मनोज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के संस्थापकों की पहले जनसंघ तथा बाद में भाजपा के स्थापना के महत्वपूर्ण भूमिका को बताया तथा पूरे लगन एवं ईमानदारी से पार्टी से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होने लालकृष्ण अडवाणी की भी भाजपा मे असाधारण भूमिका को कार्यकर्ताओं के बीच रखा तथा जनसंघ से लेकर भाजपा तक की सफर मे अन्य महत्वपूर्ण नेताओं की भी चर्चा की।
उन्होने आगे कहा की आज भारतीय जानता पार्टी, विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन होने का फक्र महसूस कर रहा है, इसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण है, उन्होने अपनी पूरी शक्ति लगाकर आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाई है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को उन्होने स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा पार्टी के 10 वर्ष पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनायें भी दी।
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर ओझा, नगर अध्यक्ष रामशंकर प्रसाद "मिठू", पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश कुमार उजाला, संतोष कुमार महतो, अर्पण कु• "प्रिंस", चंदेश्वर राय, मनोज ग्वाला, गणेश सिंह, आदित्य सिंह, अर्जुन साह, गोलू कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Pannalal Kumar, Saran

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0