रामगढ़वा में कल से किताब व इलेक्ट्रिक फैन शॉप की दुकानें खूलेगी
एम० कुमार, रामगढ़वा ।
गृह मंत्रालय व भारत सरकार के आदेश पर बिहार सरकार के द्वारा दो तरह के प्रतिष्ठानों को खोलने का आदेश जारी किया गया है।
उक्त बातों की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि ये दोनों दुकानें किताब व इलेक्ट्रीक फैन शॉप की है।समय निर्धारित अनुसार किताब की दुकानें सुबह के 8 बजे व इलेक्ट्रीक फैन शॉप दुकानें 10 बजे से शाम के पांच बजे तक खुली रहेगी और ग्राहक के द्वारा समान खरीदने के समय डिस्टेन्सींग का पालन करना है।वहीं दुकान मालिकों के द्वारा अपने कर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0