उपस्वास्थ्य केन्द्र में डॉ० के नही रहने से गई महिला की जान, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  1

ग्रामीणों ने सांसद, विधायक, प्रमुख, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी से अपील की कि लॉकडाउन के समय तक उपस्वास्थ्य केन्द्र पर तत्काल के लिए डॉक्टरों व नर्सों की व्यवस्था करायी जायें


एम० कुमार, रामगढ़वा।

रामगढ़वा । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिगासनी पंचायत के बेलवा पीपरपाती गांव वाडं न० एक में अवस्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद होने के कारण व डॉक्टर के नही रहने से लगभग चार दिन पहले डिलेवरी महिला की जान गई।
वही बेलवा पीपरपाती के ग्रामीण लोग व पंचायत समिति अंजय कुमार ने सोमवार को पर्दाफाश करते हुएं बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र बने लगभग आठ वर्ष हो गयी,जिस समय केन्द्र कार्यालय बनी थी उसी समय एक सालों में बीचो बीच एक-दो महिनों में कभी कभी नर्स महिला आती थी।उसके बाद वह भी महिला दो वर्षों से नही आ रही हैं ना ही डॉक्टर, नर्स,कम्पाउंडर,या कोई भी कर्मचारी लोग उपस्थित नही रहते हैं।जिसके कारण लॉकडाउन में यातायात बंद होने से लगभग चार दिन पहले यही गांव के निवासी फरमुल्लाह अंसारी की पुत्री का डिलेवरी इलाज के लिए खटिया पर लेकर रामगढ़वा स्वास्थ्य केन्द्र जाने के क्रम में पीपरपाती गांव से दुबौलिया गांव के रास्ते बीच में अपना दम तोड़ दी।
वही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुएं एक मीटर की दूरियों पर खड़ा होकर बेलवा पीपरपाती के वाडं सदस्य पति राजकिशोर प्रसाद, प्रदीप कुमार, शेख हाफिज, हीरालाल शर्मा,राजेश कु० यादव,भनु साह,अमरनाथ प्रसाद व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र कार्यालय से सटे हुएं गांव अधकपरियां, मुर्गिया टोला,फुलवरिया, भेड़िहारी,बड़ईयां टोला,डुमरी मानवा इत्यादि गांवों के निवासी रहते हैं।इनलोगों की तत्काल बिमारियां हो जायें तो कहां जायें वह भी लॉकडाउन में यातायात सभी बंद हो गया हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय सांसद महोदय डॉ० संजय जयसवाल, विधायक रामचन्द्र सहनी,प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी यादव,व रामगढ़वा पीएचसी सभी प्रभारी से अपील की लॉकडाउन के समय बेलवा पीपरपाती में उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर दो डॉक्टरों और दो नर्स की अगवत करवायी जाए ताकि रात-बिरात समय में ग्रामीणों की इलाज हो सके।
वही रामगढ़वा पीएचसी नोडल पदाधिकारी सह स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ० प्रहस्त कुमार ने बताया कि बेलवा पीपरपाती उपस्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर, नर्स,व कर्मचारियों के लिए जिला में इसके लिए आवेदन दे दिया गया हैं।जब लॉकडाउन समाप्त हो जायेगी तो कार्यालय प्रारंभ की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0