पूर्वी चम्पारण : कोरोना महामारी को लेकर वार्ड सदस्य संघ संयोजक उदय जायसवाल ने गरीबो में बांटे रहत सामग्री
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण
कोरोना महामारी को लेकर एक ओर सरकार जहां गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले राशन कार्ड धारियों को मुफ्त अनाज आदि दे रही है। वहीं दूसरी ओर गरीब तबके के लोग जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनको किसी तरह की सरकारी सहायता इस महामारी में भी नहीं मिल रही है। जिसके कारण उन लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य वार्ड सदस्य संघ के संयोजक सह अध्यक्ष उदय जायसवाल ने घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के 10000 ऐसे लोगों को चिन्हित कर, उन्हें खाने-पीने का सामान वितरण करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज बसवरिया ग्राम में उन्होंने ऐसे गरीब लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं उन्होंने सरकार से भी मांग किया कि ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और उनका अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है उनके लिए भी सरकार सहायता मुहैया कराए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0