रामगढ़वा बीडीओ ने प्रखंड क्षेत्र के चौबीस समिति सदस्यों को दिया छिड़काव के लिये ब्लीचिंग पाउडर व चूना
आमोदेई में ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव होने से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बीडीओ को दिया धन्यवाद
एम० कुमार, रामगढ़वा।
कोरोना वायरस एवं अन्य बैक्ट्रीयल बीमारियों का प्रसार रोकने को लेकर रविवार को प्रखंड कार्यालय रामगढ़वा द्वारा सभी पंचायत समिति सदस्यों के बीच ब्लीचिंग पाउडर और चूना उपलब्ध कराया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक समिति सदस्य को पचास किलो ब्लीचिंग पाउडर और एक सौ बीस किलो चूना उपलब्ध कराया गया है।इसका उपयोग इनके द्वारा अपने समिति सदस्य क्षेत्र में छिड़काव के लिए करेंगे।
इन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखियों को भी यह उपलब्ध कराया गया है जिसका उनके द्वारा छिड़काव कराया जा रहा है।वही आमोदेई में ब्लीचिंग पाउडर व चूना पंचायत समिति सदस्य द्बारा छिड़काव होने से ग्रामीण लोग़ों में आया खुशहाल अब भागेगा कोरोना वायरस।
इस बातों को प्रसंशा करते हुएं प्रखंड मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्बारा कभी भी छिड़काव नही हुआ है वह सरकार के द्बारा प्रखंड बीडीओ के नेतृत्व में चौबीस पंचायत समिति सदस्यों को ब्लीचिंग पाउडर व चूना वितरण कर कोरोना वायरल व कीटाणु जैसे बिमारियां भाग जायेगा।
वितरण के मौके पर सभी समिति सदस्य व प्रमुख पति प्रेमचन्द्र यादव उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0