घोड़ासहन : नाबालिग की संदेहास्पद मौत के बाद परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव, एसआईटी से जाँच कराने की माँग
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण। घोड़ासहन थाना क्षेत्र की नाबालिग की संदेहास्पद मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को घोड़ासहन पहुँचे और मृतका के परिजनों ........
चम्पारण टुडे /घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन थाना क्षेत्र की नाबालिग की संदेहास्पद मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को घोड़ासहन पहुँचे और मृतका के परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का हरसंभव भरोसा दिलाया।

परिजनों से मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद यादव ने कहा कि नाबालिग को मजबूरी में आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताया और कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है।
सांसद पप्पू यादव ने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं की जाएगी और वह इसे बिहार विधानसभा व संसद में उठाएंगे। साथ ही राज्यपाल से मिलकर इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष एसआईटी जाँच की माँग करेंगे।

उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर शीघ्र कार्रवाई व न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी तथा मृतका की बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने और भाई को निजी नौकरी दिलाने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान उनके साथ ढाका विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अभिजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव धीरज सिंह, छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़, युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश महासचिव नूरैन आलम, पूर्व प्रदेश महासचिव मनीभूषण यादव, दीपक यादव, कृष्णा यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बृज मोहन सिंह, जिला महासचिव विनंदेश्वर सिंह, मुखिया दिनेश साह, पृथ्वीनाथ यादव, मोहन राय, मुकेश यादव, शाहबाज कमर सहित कई स्थानीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)