घोड़ासहन: भारी बारिश और अंधी से किसान की फसल छतिग्रस्त। भुखमरी की स्थिति..

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  3

घोड़ासहन से सुभाकर कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

घोड़ासहन: घोड़ासहन प्रखण्ड के (घोड़ासहन उत्तरी, घोड़ासहन दक्षणी, झरोखर, कवैया,श्रीपुर, पुरनहिया, खुरहिया, बर्वाखुर्द, जगिरहा, आदि) पंचायत में कल शुक्रवार की शाम लगभग 8:30 बजे से तेज आंधी और बारिश आने से लोगो मे डर आ गया था ,कही आंधी और बारिश के साथ-साथ ओला बृष्टि या धरती न डोले , इसको लेकर सारे किसान के साथ-साथ आमआदमी का हाथ छाती पर ही था । देखजाये तो झरोखर पंचायत में किसानों द्वारा लगाए गए बाली जैसे - मक्का , परवल , भिंडी- मार्चा, गोभी , बैगन आदि फसलो का बहुत छती हुई हैं। यहाँ के किसानों का कहना है कि एकतरफ COVID19 के महामारी को लेकर लॉकडाउन से उनके कामकाज पर बहुत ही असर पड़ा है और दूसरी तरफ भारी बारिश और अंधी के चलते पूरा फसल छतिग्रस्त हो गया । लगता है अगर ऐसा रहेगा तो किसानों को भूखे ही रहना होगा । फसल की छतिग्रस्त पर बिहार सरकार को कुछ अहम कदम उठाना जरूरी है । नही तो किसान भूखे ही मर जायेंगे । क्योंकि उनको लॉकडाउन में दूसरा काम करने भी नही जाना है । और जो फसल लगाए थे ओ भी बर्बाद हो गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0