आदापुर में आरोपित मोबाइल चोर को पेड़ से लटकाकर दबंगो ने पीटा
रक्सौल।अनिल कुमार। आदापुर थाना से सटे जमुनभार गांव में एक आरोपित मोबाईल चोर को सरेआम पेड़ से उल्टा लटकाकर दबंगों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है।
वहीं घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल होने के एक सप्ताह बाद आनन-फानन में स्थानीय पुलिस द्वारा साधारण धारा के तहत मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली गई है। परन्तु अब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
इस संबंध में पीड़ित लालाछपरा गांव निवासी सैनुल्लाह मियां के आवेदन के आलोक में स्थानीय थाना में कांड संख्या 111/20 दर्ज कर ली गई है। जिसमें चार व्यक्तियों को आरोपित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)