राजद के नये टीम का गठन, लालू बने रहेंगे सुप्रीमो, राबड़ी- शिवानंद और रघुवंश बने उपाध्यक्ष

Mar 30, 2025 - 16:57
0 3

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजद ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद नई टीम की घोषणा कर दी है। राजद की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक सु्प्रीमो की कमान लालू यादव के हाथों में ही रहेगी। लालू द्वारा गठित की गई नई कार्यकारिणी में जहां पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) , रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, तो वहीं तेजप्रताप-तेजस्वी-मीसा भारती को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। राजद की सूची के मुताबिक मोहम्मद कमरे आलम को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। राजद ने अहमद अशफाक करीम को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है जो पार्टी से राज्यसभा में सांसद भी हैं। जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, विद्या सागर निषाद, ललित यादव, रणविजय सिंह और सर्वजीत पासवान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है वहीं पूर्व सांसद कुमकुम राय, नसीम खान, रविन्द्र सिंह, संजय कुमार, अजय आनंद विजय सुरेश कंडारे को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।राजद के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों में तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्धकी, तेजप्रताप यादव, प्रेमचंद गुप्ता मीसा भारती, मनोज झा, रामचंद्र पूर्वे, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, हीना शहाब, विजय प्रकाश समेत 15 चेहरे शामिल हैं। राजद की टीम में इस बार जातीय समीकरण का भी खास तौर से ख्याल रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User