मोतिहारी में चला आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान
चंपारण टुडे न्यूज़ डेस्क।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में अपार सफलता के बाद पूरे देश में राष्ट्र-निर्माण हेतु सदस्यता अभियान शुरू किया गया।इस कड़ी में आज पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण योजना के तहत सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया । गांधी चौक,मीना बाजार पर आम आदमी पार्टी के सदस्यता रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सैकड़ों लोगों ने पार्टी को मिस कॉल करके सदस्यता ग्रहण की! उल्लेखनीय बात यह नजर आई के दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सरकार के जनकल्याण कामों से प्रभावित होकर लोगों ने खुशी-खुशी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । पूरे जिले में में बहुत ही तेजी से सदस्यता बढ़ रही है।आम लोगों में काफी गर्मजोशी देखा गया। दिल्ली जैसा शिक्षा,स्वास्थ्य और बिजली-पानी वाला शानदार मोडेल बिहार में भी लागू होना चाहिए। सदस्यता लेते समय लोगों का कहना था कि अगर गरीबो का कोई उद्धार कर सकता है तो वह है आम आदमी पार्टी। वही इस अभियान को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अभियान के तहत कम –से कम 5 लाख सदस्य बनाना है और इसकी शुभारंभ आज हो गया है। सैकड़ों लोगों ने सदस्य बनने के लिए 9871 010101 पर मिस कॉल किया। इस अवसर पर जिला मोतीहारी प्रदेश प्रवक्ता मुन्न भाई, बिरेन्द्र जलान, विधानसभा प्रभारी मनोज कुशवाहा, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह,गामा अंनसारी, स्वामी हमदन ,सचिव वकील सिंह,सुजीत कुमार,राजेश मिश्रा , आशीष जाइसवाल आदि नेतागण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0