तुरकौलिया के महनवा से 6 लोगों को मोतिहारी भेजा गया, दिल्ली से कोरोंना संक्रमित व्यक्ति के साथ आया था परिजन।

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  5

तुरकौलिया मे भी कोरोना संदिग्ध मिलने से मचा हड़कंप, मेडिकल जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट।

तुरकौलिया:--दिल्ली से आए व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से उसके साथ आए व्यक्ति के गांव में हड़कंप मच गया।मामला प्रखण्ड के बेलवा राय  पंचायत के महनवा गांव की है।इसकी सूचना पर गांव पहुंची मेडिकल टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और उसके संपर्क में आए उसके छ परिजनों को भी जांच के लिए अपने साथ ले गई।

इसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोगों को जांच के लिए भेजा गया है। साथ हीं अन्य एहतियात बरती जा रही है। लोगों को सोशल डिस्टेंस बरतने को कहा जा रहा है। बताया गया कि महनावा का व्यक्ति जिसके साथ दिल्ली से आया था उस 23 अप्रैल से आइसोलेशन सेंटर पर रखा गया था।

अरेराज व बंजरिया मे आए उन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट पोजिटिव पाए जाने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री ली गई। इसी दौरान पता चला कि यह व्यक्ति भी उनलोगों के साथ दिल्ली से तुरकौलिया आया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0