पीपराकोठी: माकपा ने किया पिपारा कोठी प्रखंड/ आंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

अमरुल आलम की रिपोर्ट पिपराकोठी,पू.च: किसानों के ज्वलन्त सवालों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पिपरा कोठी अंचल कमिटी के द्वारा पिपरा कोठी प्रखंड/अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम कामरेड अशोक पाठक एवं कामरेड रामाश्रय राम के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने मांगों के समर्थन मे नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचे। जहां धरना में तब्दील हो गई।धरना स्थ....

Sep 08, 2025 - 17:43
Updated: 8 months ago
0 6
पीपराकोठी: माकपा ने किया पिपारा कोठी प्रखंड/ आंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

अमरुल आलम की रिपोर्ट पिपराकोठी,पू.च: किसानों के ज्वलन्त सवालों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पिपरा कोठी अंचल कमिटी के द्वारा पिपरा कोठी प्रखंड/अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम कामरेड अशोक पाठक एवं कामरेड रामाश्रय राम के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने मांगों के समर्थन मे नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंचे। जहां धरना में तब्दील हो गई।धरना स्थल पर कामरेड रामाश्रय राम के अध्यक्षता में सभा हुई। जिसको संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण राज्य के किसान एवं मजदूर कृषि संकट से जूझ रहे हैं। यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है और किसान यूरिया के लिए मारे मारे फिर रहे हैं।पर किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी या विधायक तथा सांसद कहीं बोलने के लिए तैयार नहीं है।नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को धान तथा गाना में डालने हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक रासायनिक खाद काव्यवस्था अभिलंब कराई जाए अन्यथा हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।धरना सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से अशोक पाठक,रामाश्रय पासवान,नारायण प्रसाद कुशवाहा,महेश शाह,उगम राम ,असगर अली , सबीर मिया,राजेश्वर शर्मा सहित अन्य लोग ने संबोधित किया।अंत मे मांगों का ज्ञापन पदाधिकारी को सौप का कार्य कर्म संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User