सुगौली: एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लिमिटेड में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सह संगोष्ठी आयोजित
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: एचपीसीएल बाॅयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली के आरक्षित ग्राम भटहां में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सह किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार सरकार, गन्ना उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना अन्र्तगत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘‘गन्ना की प्रति एकड़ पैदावार बढ़ाने‘‘ के लिए गन्ना किसानों को नई-नई वैज्ञा....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: एचपीसीएल बाॅयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली के आरक्षित ग्राम भटहां में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सह किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिहार सरकार, गन्ना उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना अन्र्तगत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘‘गन्ना की प्रति एकड़ पैदावार बढ़ाने‘‘ के लिए गन्ना किसानों को नई-नई वैज्ञानिक जानकारीयों से अवगत कराना है। आज के इस प्रशिक्षण शिविर में भटहां, श्रीपुर रुलही राजाभार क्षेत्र के 160 गन्ना कृषकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक के रूप में वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ रवि कांत, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, माधोपुर, ने उपस्थित कृषकों को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में एचपीसीएल बायोफयूल्स लिमिटेड युनिट सुगौली के गन्ना प्रबंधक श्री अजय कुमार तिवारी, ईडीपी प्रबंधक आर के राव, गन्ना अधिकारी श्री अजय शर्मा ने बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित किया। इनके अतिरिक्त बिहार सरकार के सभी जनसेवक और मिल कर्मचारियों सहित लगभग 200 गन्ना किसान मधुसूदन सिंह,संजय सिंह,उमेश प्रसाद गुप्ता,सुरेंद्र प्रसाद,रंजीत यादव,बिंदा राय,राम प्रवेश राय, विजय, अशोक सिंह,गौतम गोविंद,पप्पू सिंह इत्यादि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0