पुलिस ने छापेमारी कर 116 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब को बरामद किया है।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

रक्सौल।अनिल कुमार। हरैया ओपी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 प्रेम नगर में छापेमारी कर 116 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब को बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रेमनगर नो-मेंस लैंड पर रहने वाले कुछ परिवारो के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे ही पुलिस टीम के द्वारा हरैया थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंच गयी थी। इस टीम में सहायक अवर निरीक्षक डी एन सिंह भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान प्रेमनगर निवासी विजय गिरी व कन्हैया यादव के घर से नेपाल निर्मित देशी शराब लीची, कस्तुरी की 300 एमएल की 116 बोतल शराब बरामद की गयी।

जिसको 5 कॉर्टून में रखा गया था। वहीं संदेह के आधार पर कुछ और घरो की जाँच पुलिस के द्वारा की गयी। लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं छापेमारी की सूचना मिलते ही दोनो आरोपी घर छोड़ के फरार हो गये थे, जिसके कारण उनकी गिरफ‍्तारी नहीं हो सकी।

हरैया ओपी प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया कि इस मामले में एफआइआर दर्ज कर दोनो आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनकी गिरफ‍्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User