घोड़ासहन में लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में होटल संचालक पर प्राथमिकी हुई दर्ज

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

देर संध्या तक होटल खोलकर चाट, समोसा, खास्ता आदि चीजो की कर रहा था बिक्री ।।

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
सोमवार की देर संध्या लॉकडाउन में होटल खोलकर  दुकानदारी करना संचालक को महंगा पड़ा गया. होटल संचालक के विरुद्ध पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है ,

प्रशासन की ओर से स्थानीय घोड़ासहन थाना में मामला दर्ज किया गया है, उक्त करवाई थाना क्षेत्र के लौखान स्थित चुन्नू मिष्ठान भंडार पर की गयी है, मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते थानाअध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि लौखान बाजार पर चुन्नू मिष्ठान भंडार  सोमवार की देर शाम तक दुकान खोलकर चाट,समोसा खस्ता सहित आदि चीजो को बेच रहा था।

जिसको लेकर होटल के संचालक मेघनाथ साह के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रेतर करवाई की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User