घोड़ासहन में मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज, प्रखंड स्तरीय आयोजन समिति की हुई बैठक
चंपारण टुडे | घोड़ासहन | पूर्वी चम्पारण। आगामी 22, 23 और 24 मई को आयोजित होने वाली संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर घोड़ासहन प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय....
चंपारण टुडे | घोड़ासहन | पूर्वी चम्पारण। आगामी 22, 23 और 24 मई को आयोजित होने वाली संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर घोड़ासहन प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मशाल खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, खेल मैदानों की तैयारी और प्रतिभागी बच्चों के प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 स्थानों पर होगा आयोजन, 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं लेंगे हिस्सा :
घोड़ासहन प्रखंड के कुल 14 विभिन्न संकुलों में यह मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 1500 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। बच्चों को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और साथ ही अनुशासन, खेल भावना व आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रशासन देगा हरसंभव सहयोग :
बीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि “मशाल खेल प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य यानी बच्चों के लिए एक मंच है, जहां वे खुद को साबित कर सकें। प्रशासन की ओर से हर तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।”
प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद :
बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड नोडल पदाधिकारी के साथ-साथ सभी संकुल के खेल समन्वयक भी उपस्थित थे।
सभी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजगता दिखाई और आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

राज्यस्तरीय निर्देशों के अनुरूप आयोजन :
गौरतलब है कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य में इन तिथियों को संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों में खेल भावना को बढ़ाना, उनके मानसिक और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
अंतिम तैयारी जोरों पर :
प्रखंड स्तर पर खेल मैदानों की तैयारी, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता बिना किसी व्यवधान के सफलता पूर्वक संपन्न हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)