रामगढ़वा : गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, हाईस्कूल के पास विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शनिवार को रेशमा कन्या उच्च विद्यालय के समीप.......

May 10, 2025 - 18:18
Updated: 12 months ago
0 61
रामगढ़वा : गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, हाईस्कूल के पास विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शनिवार को रेशमा कन्या उच्च विद्यालय के समीप एनएच-28 पर छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रक्सौल की ओर से एक बाइक सवार तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की होम डिलीवरी करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-28 पर जाल बिछाया और संदिग्ध बाइक की तलाशी ली। जांच के दौरान बाइक से 'ब्लैक ओके' ब्रांड की कुल 24 बोतल विदेशी शराब (करीब 4.5 लीटर) बरामद की गई।

पकड़ा गया आरोपी राजेश कुमार, हरैया थाना क्षेत्र के रक्सौल डंकन रोड निवासी स्वर्गीय कैलाश पटेल का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि शराब की आपूर्ति कहां-कहां की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अभियान में थाना के पीएसआई अजीत कुमार सिंह, सशस्त्र बल व चौकीदार भी शामिल थे।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप है, वहीं पुलिस की तत्परता की लोगों ने सराहना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User