रामगढ़वा : नवपदस्थापित एच एम ने विद्यालय में दिया योगदान, शिक्षकों ने किया स्वागत

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 21 जुलाई 2025  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में एच.एम. (प्रधानाध्यापक) पद पर पदोन्नत/बहाल शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में योगदान देना शुरू कर दिया है। चयनित प्रधानाध्यापकों का विद्यालयों में 21 जुलाई......

Jul 21, 2025 - 17:29
Updated: 10 months ago
0 91
रामगढ़वा : नवपदस्थापित एच एम ने विद्यालय में दिया योगदान, शिक्षकों ने किया स्वागत

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 21 जुलाई 2025 
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में एच.एम. (प्रधानाध्यापक) पद पर पदोन्नत/बहाल शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में योगदान देना शुरू कर दिया है। चयनित प्रधानाध्यापकों का विद्यालयों में 21 जुलाई से 26 जुलाई के बीच पदभार ग्रहण कर लेने का आदेश दिया गया है। 

नवपदस्थापित प्रधानाध्यापकों को कार्यभार सौंपने के संबंध में विद्यालय प्रशासन द्वारा बताया गया कि जब तक पूर्व प्रधानाध्यापक संबंधित सभी रजिस्टर कार्यों को 26 जुलाई तक पूर्ण नहीं कर लेते, तब तक औपचारिक रूप से प्रभार नहीं सौंपा जाएगा। जैसे ही सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, उसी दिन से नवपदस्थापित एच.एम. को कार्यभार सौंपा जाएगा।

इस अवसर पर रा० प्रा० विद्यालय सिसवनिया ठाट में पूर्व एच.एम. पूनम कुमारी एवं अन्य शिक्षकों द्वारा नवपदस्थापित एच.एम. श्यामबाबू राम को अंगवस्त्र व पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। श्यामबाबू राम ने कहा कि, "विद्यालय एक मंदिर के समान है और बच्चों की शिक्षा व मार्गदर्शन देना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।"

प्रखंड क्षेत्र में जिन एच.एम. ने योगदान दिया उनमें प्रमुख हैं:
जीपीएस सिसवनिया ठाट – श्यामबाबू राम
जीपीएस शेखटोली उर्दू – राज कुमार
सिसवनिया कन्या – विनोद राम
सिहासनी कन्या – तारीक अजीब
जीपीएस हसनपुर उर्दू – शम्भू राम
जीपीएस अधकपरिया उर्दू – उषा कुमारी
जीपीएस बिनवलिया – अजीत यादव
जीपीएस बेलासपुर उर्दू – ललन गुप्ता

इस अवसर पर शिक्षकगण, नन्दू राम, देवी राम, मीनी कुमारी, अरुण कुमार, आशुतोष कुमार, विजय श्रीवास्तव, आभा कुमारी, सुनील ठाकुर, नितेश कुमार, मजहर आलम, रूपा कुमारी, रागिनी कुमारी तथा टोला सेवक नागेन्द्र बैठा सहित विद्यालयों के छात्रों ने नवपदस्थापित प्रधानाध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User