सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना क्षेत्र में ऑटो से 65 पेटी नेपाली बीयर बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 21 जुलाई 2025 भिट्ठा थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से लाई जा रही अवैध नेपाली बीयर की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो रिक्शा से 65 पेटी नेपाली बीयर (कुल 780 बोतल, मात्रा 390 लीटर) बरामद की और मौके से पांच अभियु........

Jul 21, 2025 - 20:42
Updated: 10 months ago
0 17
सीतामढ़ी: भिट्ठा थाना क्षेत्र में ऑटो से 65 पेटी नेपाली बीयर बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 21 जुलाई 2025
भिट्ठा थाना पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से लाई जा रही अवैध नेपाली बीयर की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ऑटो रिक्शा से 65 पेटी नेपाली बीयर (कुल 780 बोतल, मात्रा 390 लीटर) बरामद की और मौके से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान क्रमशः 
अमन कुमार
महेश पासवान
शिवम् कुमार
श्यामनाथ कुमार
मयुरेश कुमार

पुलिस ने बरामद सामग्री की विधिवत जब्ती सूची तैयार करते हुए सभी अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि सभी गिरफ्तार व्यक्ति पहले से आपराधिक इतिहास वाले हैं। ये आरोपी पूर्व में हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, नेपाली शराब की लगातार हो रही तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।

इस कार्रवाई को पुलिस द्वारा एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जो जिले में अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त करने में अहम साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User